फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

Sun, 25 May 2025 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण 
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक युवती ने उन्नाव निवासी सुधांशु सिंह पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। साथ ही सुधांशु के चचेरे भाई उदय प्रताप सिंह पर फोन कर धमकाने का भी आरोप लगाया है। हुसैनगंज थाने में शुक्रवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पीड़िता लखनऊ में रहकर स्नातक की पढ़ाई कर रही है। उसके अनुसार, पांच वर्ष पूर्व मोबाइल फोन पर उसकी पहचान सुधांशु से हुई थी। बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच संबंध बनने लगे। सुधांशु ने शादी का वादा किया और नवंबर 2023 में हुसैनगंज स्थित एक होटल में उसका यौन शोषण किया। इसके बाद छह जून को भी उसने एक अन्य होटल में युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

युवती ने शादी की बात की तो सुधांशु ने पहले टालमटोल किया और फिर परिजनों की असहमति का हवाला देते हुए शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद युवती से संपर्क भी समाप्त कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि एक हफ्ते पहले सुधांशु के चचेरे भाई उदयने फोन कर शिकायत न करने की धमकी दी। इंस्पेक्टर रामकुमार गुप्ता के अनुसार, जल्द ही पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराया जाएगा। इसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें