महिला सम्मान प्रकोष्ठ की डीजी सुतापा सान्याल के निर्देश पर चिनहट पुलिस व सर्विलांस टीम ने सोमवार शाम शिवपुरी इलाके के एक मकान पर छापा मारकर ऑनलाइन सेक्स रैकेट संचालिका को तीन कॉलगर्ल के साथ पकड़ा।
मौजमस्ती करने पहुंचे प्रॉपर्टी डीलर व देह व्यापार में हाथ बंटा रहे संचालिका के बेटे व नौकर को भी गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि एक एनजीओ के संचालक आशीष श्रीवास्तव की सूचना पर महिला सम्मान प्रकोष्ठ की डिप्टी एसपी साधना सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सत्या सिंह, सर्विलांस सेल प्रभारी धीरेंद्र शुक्ला व चिनहट पुलिस टीम ने शिवपुरी कमता के एक मकान पर छापा मारकर सेक्स रैकेट संचालिका मधु श्रीवास्तव उर्फ सरिता के साथ तीन कॉलगर्ल, प्रॉपर्टी डीलर संजय शर्मा, मधु के बेटे अतुल श्रीवास्तव व नौकर अभिषेक को गिरफ्तार किया। संचालिका व अन्य लोगों की तलाशी में 17 हजार रुपये मिले।
सिलाई सिखाने के बहाने देह व्यापार में उतारा
हत्थे चढ़ी कॉलगर्ल में दो गुडंबा थाना क्षेत्र व एक सीतापुर की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि वह आत्मनिर्भर बनने के इरादे से मधु के यहां सिलाई सीखने जाती थी।
इस दौरान मधु उनसे न सिर्फ अश्लील बातें करके भावनाएं भड़काती थी, बल्कि उनके सामने परिचित से संबंध बनाकर उकसाया।