फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हजरतगंज की लॉरेंस टेरेस कॉलोनी में सीवर चोक, सड़क पर उफना रहा

विज्ञापन
सड़क पर बहता सीवर।
विज्ञापन
लखनऊ। स्मार्ट सिटी योजना में डाली गई नई सीवर लाइन को मुख्य लाइन से न जोड़ने के कारण हजरतगंज इलाके की लॉरेंस टेरेस कॉलोनी में सीवर चोक हो गया है। इससे गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट सलिल अग्रवाल ने बताया कि कुछ समय पहले क्षेत्र में सीवेज मिश्रित पेयजल की समस्या थी, जिससे कई लोग बीमार पड़े थे। शिकायत के बाद नई पाइपलाइनें डाली गईं, जिससे पेयजल संकट तो कुछ हद तक दूर हो गया, लेकिन मुख्य सीवर लाइन आज तक चालू नहीं की गई है, जिससे वास्तविक समस्या बनी हुई है। इस कारण पूरे क्षेत्र में सीवर का गंदा पानी भरा रहता है और लगातार दुर्गंध फैल रही है।
बारिश के दौरान पूरे क्षेत्र भारी जलभराव हो जाता है। जिससे निवासियों को घंटों घरों में फंसे रहना पड़ता है। घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है। इस गंभीर समस्या के संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय, आईजीआरएस, नगर निगम और जलकल विभाग को कई शिकायतें भेजी जा चुकी हैं। उसके बाद भी समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें