फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में ठंड ने बरपाया कहर, स्कूल रहेंगे बंद

Sun, 21 Dec 2014 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी के तीखे तेवरों के चलते राजधानी शनिवार को ठिठुरती रही। न्यूनतम तापमान लगातार तीसरे दिन भी 5 डिग्री सेल्सियस पर ठिठका रहा पर उत्तर-पछुआ बर्फीली हवा के झोंकों से दिन का पारा 7 डिग्री सेल्सियस गिर गया। इससे गलन बढ़ गई।
विज्ञापन


दोपहर तक शहर कोहरे की चादर ओढ़े रहा। आलम यह रहा कि दिन चढ़ने के बावजूद कोहरे के कारण शहर में 20 से 50 मीटर तक से भी कम विजिबिलिटी रही। दोपहर बाद 3-4 घंटे धूप तो खिली लेकिन गलन से राहत नहीं मिली। वहीं शाम से पहले ही बढ़ी गलन ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया।

हवा के झोंकों के कारण पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 7 डिग्री लुढ़ककर 13.7 डिग्री रह गया। यह सामान्य से 10 डिग्री कम रहा। 18 दिसंबर को अधिकतम तापमान 20.7 सेल्सियस दर्ज किया गया था। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक फिलहाल सर्दी के ये तीखे तेवर बरकरार रहेंगे। कोहरा छाया रहेगा और रात में गलन बढ़ेगी।
विज्ञापन


राजधानी लखनऊ समेत पश्चिमी यूपी के कई इलाकों और तराई के इलाकों में कोहरे की घनी चादर ने धूप के लिये दोपहर बाद भी इंतजार करवाया। अधिकतर इलाकों में औसत 200 मीटर से भी कम विजिबिलटी रही।

अभी और सताएगी सर्दी

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी सितम ढा रही है। शनिवार को दिन भर चली बर्फीली उत्तर-पछुआ हवाओं संग पूरे प्रदेश को ठिठुराया। दोपहर तक कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।

दोपहर बाद दो-तीन घंटों के लिए धूप निकली लेकिन गलन से निजात नहीं मिल सकी। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 12 डिग्री सेल्सियस तक धड़ाम हो गया। सूबे में नजीबाबाद सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं 3.5 डिग्री सेल्सियस के साथ बहराइच दूसरे स्थान पर तो 5 डिग्री सेल्सियस के साथ लखनऊ तीसरे स्थान पर रहा। लखनऊ में न्यूनतम तापमान लगातार तीसरे दिन 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि अधिकतम पारे में सामान्य से 10 डिग्री तक की गिरावट आई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक ठंड के यही तेवर बरकरार रहेंगे। कुछेक स्थानों पर कोहरा हल्का पड़ने से मामूली राहत मिल सकती है, लेकिन रात में गलन बढ़ेगी। प्रदेश में कोल्ड वेव कंडीशन एक्टिव हो रही हैं। पश्चिमी उप्र और पूर्वी उप्र में रातों की ठंड आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

ठंड से इंटर तक की शिक्षण संस्थाएं 25 दिसंबर तक बंद

शीतलहरी के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले में संचालित नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी माध्यम से स्कूल कालेजों को 22 से 25 दिसंबर तक बंद करने का निर्देश दिया है। यह जानकारी प्रभारी जिलाधिकारी व सीडीओ योगेश कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि शीतलहरी के कारण लगातार बढ़ते ठंड के प्रकोप से स्कूली बच्चों को बचाने के लिए जारी उक्त निर्देश का अनुपालन न करने वाले शिक्षण संस्थाओं के संचालकों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।

उन्होंने साफ किया 22 से 25 दिसंबर तक स्कूल कालेज बंद रखने का यह निर्देश आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड से संचालित सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी व निजी शिक्षण संस्थाओं पर एक समान तौर से लागू होगा।

प्रभारी जिलाधिकारी ने चेताया कि इस दौरान अतिरिक्त कक्षाओं के नाम पर भी कोई विद्यालय नहीं खुलेगा। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक अधिकारी को स्कूल कालेज बंद किए जाने के आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें