यूपी में इस बार दिसंबर की रातें तो सर्द हो रही हैं लेकिन दिन में धूप की तपिश भी बरकरार है। वैसे तो हर साल क्रिसमस तक कड़ाके की सर्दी होने लगती थी। स्वेटर और जैकेट के साथ टोपी और मफलर जरूरी हो जाता था मगर इस दिसंबर के आखिरी हफ्ते में भी दिन में धूप की तपिश तो वहीं रात के औसत तापमान में बढ़त दर्ज की गई है।
मौसम विभाग की मानें तो नए विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले दो-तीन दिन मौसम की लुका छुपी का खेल जारी रहेगा। तापमान में बदलाव के साथ प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस बीच दिन का तापमान घटेगा और रात के पारे में उछाल देखने को मिलेगा।