सरोजनी नगर स्पोर्ट्स लीग में सफल होने वाली टीम।
लखनऊ। सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। इंटर-स्कूल और इंटर-स्पोर्ट्स क्लब प्रतियोगिताओं में टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। कई टीमों ने जीत दर्ज की, वहीं कुछ को प्रतिद्वंद्वी के मैदान पर न आने के कारण विजेता घोषित किया गया।
इंटर-स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच संख्या-23 में गोविंद एसएस इंटर कॉलेज ने नेशनल पब्लिक स्कूल को सात विकेट से हराया। शांतनु को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इंटर-स्कूल मैच संख्या-24 में राजकीय बाल शिक्षा निकेतन की टीम समय पर नहीं पहुंची। इसके चलते सेंट फ्रांसिस स्कूल को नियमों के अनुसार विजेता घोषित किया गया। इंटर-स्पोर्ट्स क्लब मुकाबलों में लीथल-11 क्रिकेट क्लब ने मानस नगर क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से पराजित किया। शशि सिंह ने 29 रन, दो विकेट, दो कैच और एक रन आउट के साथ ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। पीजीआई मौलवी खेड़ा क्रिकेट क्लब को भी प्रतिद्वंद्वी के मैदान पर न आने के कारण विजेता घोषित किया गया। ईस्ट टाइगर क्रिकेट क्लब समय पर मैदान पर उपस्थित नहीं हो सका था।
ड्रीम ब्लास्टर क्रिकेट क्लब ने द अनप्रिडिक्टेबल क्लब को छह विकेट से हराकर जीत दर्ज की। अमित मलिक को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। ब्लेज-11 ने स्टूडेंट ऑफ 11 के विरुद्ध एकतरफा प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 विकेट से प्रभावशाली जीत हासिल की। हृदय ने तीन विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने।
-