लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातक और विधि पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए सूचना जारी की है। अभ्यर्थियों को संशोधित प्रतीक्षा सूची और कॉमन सूची के आधार पर यह अवसर मिलेगा। कुल 139 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
विवि के प्रवेश समन्वयक सौवान सईद ने बताया कि बीकॉम., बीएससी (बायोटेक्नोलॉजी), बीए एलएलबी. और एलएलबी. पाठ्यक्रमों में ये सीटें उपलब्ध हैं। बीएससी (बायोटेक्नोलॉजी) और बीकॉम की संशोधित प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को 23 जून को रिपोर्ट करना होगा। बीए एलएलबी और एलएलबी की 19 जून को प्रकाशित कॉमन सूची के अभ्यर्थियों को भी इसी दिन दोपहर एक बजे तक कक्ष संख्या 245 में उपस्थित होना है। काउंसिलिंग के तुरंत बाद प्रवेश शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा।
बीकॉम में सामान्य वर्ग की छह, अन्य पिछड़ा वर्ग की नौ, अनुसूचित जाति/जनजाति की चार और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की पांच सीटें रिक्त हैं। बीएससी (बायोटेक्नोलॉजी) में सामान्य वर्ग की 22, ओबीसी की 15, एससी/एसटी की 10 और ईडब्ल्यूएस की पांच सीटें उपलब्ध हैं। बीए एलएलबी में सामान्य वर्ग की 15, ओबीसी की सात, एससी/एसटी की चार और ईडब्ल्यूएस की पांच सीटें खाली हैं। एलएलबी में सामान्य वर्ग की 11, ओबीसी की आठ, एससी/एसटी की सात और ईडब्ल्यूएस की छह सीटें हैं। बीकॉम की नियमित सीटें भरने पर इच्छुक अभ्यर्थियों को स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम में भी प्रवेश का विकल्प मिलेगा।