फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कई बिजली के खंभे टूटे

Sun, 23 Nov 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
खंभों से टकराने के बाद पलटा ट्रक।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा क्षेत्र के खटोला स्थित शिव शक्ति ढाबा के पास बनी-मोहनलालगंज रोड पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली की हाईटेंशन लाइन वाले खंभों के बीच जा घुसा और पलट गया। दुर्घटना की चपेट में आने से 33 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन में फॉल्ट आ गया, जबकि कई खंभे टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। इस वजह से कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा। साथ ही बनी पावर हाउस से संचालित पहाड़पुर, बनी, खसरवार सराय शहजादी, कटी बगिया, बेती सहित आसपास के कई गांवों की बिजली आपूर्ति करीब छह घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन

बनी उपकेंद्र के एसडीओ आलम आफताब के मुताबिक घटना की जानकारी मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षति का आकलन करते हुए तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराया। स्थिति सामान्य करने के लिए नादरगंज पावर हाउस से वैकल्पिक आपूर्ति शुरू की गई। दोपहर करीब एक बजे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें