फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविविः एचसीएल टेक में सात छात्रों को मिली नौकरी

Fri, 06 Jun 2025 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के केंद्रीय प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में इंजीनियरिंग संकाय के सात विद्यार्थियों को नौकरी मिली है। ये सभी विश्वविद्यालय में अंतिम वर्ष के छात्र हैं।
विज्ञापन


प्लेसमेंट सेल के एडिशनल डायरेक्टर डॉ. हिमांशु पांडेय ने बताया कि इन छात्रों ने एचसीएल टेक की बहु-स्तरीय चयन प्रक्रिया रिज्यूमे शॉर्टलिस्टिंग, एप्टिट्यूड टेस्ट, तकनीकी साक्षात्कार, बिजनेस एचआर राउंड और कैंपस एचआर इंटरव्यू में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चयनितों में बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के कार्तिकेय वर्मा, शेख बिलाल अहमद, देवांशु शाक्य, निदा परवीन और अंकुश यादव के साथ बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के आदर्श केशरवानी और आशीष पाल हैं।
ये सभी ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी पद पर काम करेंगे। इन्हें प्रतिवर्ष 3.25 लाख का पैकेज मिलेगा। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय, अभियांत्रिकी संकाय के अधिष्ठाता प्रो. एके सिंह ने छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें