ऊंचाहार (रायबरेली)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नर्सिंग व पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं के लिए सात मंजिला आवास बनेंगे। एनटीपीसी परियोजना ने नैगम सामाजिक दायित्व योजना के तहत छात्रावास के लिए एम्स को 14 करोड़ का बजट दिया है। छात्रावास में 65 कमरे होंगे। भवन के भूतल में वाहन पार्किंग भी बनाई जाएगी। इसका लाभ नर्सिंग व पैरामेडिकल छात्राओं को मिलेगा।
सात मंजिला छात्रावास बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए बृहस्पतिवार को एनटीपीसी परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव, मानव संसाधन प्रमुख रूमा डे शर्मा, प्रियदर्शिनी महिला क्लब की अध्यक्षा अनुपमा श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. मधु सिंह व अपर महाप्रबंधक प्रीति सिन्हा आदि की टीम एम्स पहुंचीं।
परियोजना की मानव संसाधन प्रमुख व एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. अरविंद राजवंशी के बीच करार पर हस्ताक्षर किए गए हैं। परियोजना के कनिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी आज्ञाशरण सिंह ने बताया कि छात्रावास बनाने के लिए प्रकिया शुरू की गई है। एम्स परिसर में जमीन उपलब्ध होने के बाद काम शुरू होगा।