फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्लॉट के नाम पर सात लोगों से 30.61 लाख की ठगी

Mon, 26 Oct 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्लॉट दिलाने के नाम पर सात लोगों से 30.61 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। गुडंबा के मनोज कुमार गुप्ता की शिकायत पर कोर्ट के आदेश से प्राथमिकी दर्ज हुई है। अलीगंज पुलिस ने जीआईडी हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मनोज के मुताबिक कंपनी का कार्यालय अलीगंज में स्थित है। इसके निदेशक जानकीपुरम की जानकी विहार कॉलोनी निवासी शिवेंद्र सिंह चौहान, प्रबंधक सुधीर सिंह चौहान और सहायक प्रबंधक हेमंत सिंह हैं। राहुल मिश्रा और पांच अन्य कर्मचारी भी इसमें शामिल हैं। मनोज ने वर्ष 2022 में प्लॉट खरीदने के लिए कंपनी से संपर्क किया था। आरोपियों ने सीतापुर रोड पर 3.74 लाख रुपये में प्लॉट बुक किया। इसी तरह प्लाट के लिए डालीगंज के कबाड़िया का पुरवा निवासी पवन शर्मा ने 3.80 लाख, संतोष कुमार ने 2.80 लाख, गोमतीनगर निवासी शेखर कुमार ने 4.42 लाख, इंदिरानगर की सुमन चौहान ने 93 हजार, तेलीबाग निवासी माधुरी सैनी ने पांच लाख और विकासनगर के कल्याणपुर निवासी नसीमुन ने दो प्लॉट के लिए 9.92 लाख रुपये कंपनी के खाते में ट्रांसफर किए थे। पीड़ितों को सोसाइटी विकसित होने के बाद रजिस्ट्री और कब्जे का आश्वासन दिया गया था। हालांकि उन्हें न जमीन मिली और न ही उनकी रकम लौटाई गई।
रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़ितों को धमकाया। पुलिस से शिकायत के बाद कार्रवाई न होने पर पीड़ितों ने कोर्ट का रुख किया। एसीपी अलीगंज शशिप्रकाश ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पीड़ितों से संपर्क कर दस्तावेज जुटाएगी। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें