तवस्या महिला उद्यमी मंच की ओर से महिला उद्यमियों के स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी में अवलोकन कर
लखनऊ। तवस्या महिला उद्यमी मंच की ओर से रविवार को गोमतीनगर के एक होटल में स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें महिला उद्यमियों ने स्टॉल लगाकर अपने उत्पादों की बिक्री की। प्रदर्शनी में कुल 50 स्टॉल लगाए गए। पूर्वांचल जनशक्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश राय, अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय और लखनऊ व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष पवन मनोचा ने स्टॉलों का निरीक्षण महिलाओं की मेहनत को सराहा। संस्था की अध्यक्ष डॉ. नित्या वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. सौम्या त्रिपाठी, महासचिव डॉ. निधि शुक्ला, सचिव सुरभि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ज्योति आनंद, कार्यकारिणी सदस्य आशा सिंह और मीडिया समन्वयक मानसी द्विवेदी मौजूद रहीं।