शिक्षाविद् जगदीश गांधी, जेलर, रेजिडेंट डॉक्टर सहित 1118 लोग दो दिन में कोरोना की चपेट में आए हैं। इसमें 507 सोमवार को और 611 मंगलवार को पॉजिटिव मिले। वहीं, दो दिन में सात मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनमें से छह की मंगलवार को मौत हुई। लखनऊ में कुल मरीजों की संख्या 9805 हो गई है। वहीं, बुधवार को 315 मरीज डिस्चार्ज किए गए। अभी तक 5043 मरीज घर लौट चुके हैं।
इंदिरानगर में 43 मरीज मिले: मंगलवार को इंदिरानगर में 43, गोमती नगर में 21, अलीगंज में 10, रायबरेली रोड के 11 लोगों में वायरस मिले। इसी तरह सुशांत गोल्फ सिटी में दो परिवारों के पांच लोग संक्रमित मिले हैं। इन परिवारों के चार लोग पहले से पॉजिटिव हैं। आलमबाग में 17, कृष्णानगर में 13, आशियाना में 15, नाका में 14, चौक में 21, कैंट मेें 18, सरदारी खेड़ा में दो, हसनगंज में 11, विकास नगर में 18, सरोजनीनगर में तीन, ठाकुरगंज में 11, हजरतगंज में 17 संक्रमित मिले हैं।
यहां भी लगातार मिल रहे संक्रमित: सआदतगंज, पारा, वजीरगंज व अमीनाबाद में सात-सात, एलडीए कॉलोनी में 19, अयोध्या रोड पर सात, त्रिवेणीनगर में दो, आनंद लोक कॉलोनी में एक, इंटौजा में पांच, माल में 10, काकोरी में सात, हरौनी में दो, गोमतीनगर विस्तार में आठ, निरालानगर में तीन संक्रमित मिले।