फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंसल के खिलाफ सात और एफआईआर

Sat, 19 Apr 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अंसल के खिलाफ सात और एफआईआर
विज्ञापन
लखनऊ। अंसल कंपनी के खिलाफ सात और एफआईआर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज की गई हैं। प्लाॅट व फ्लैट के नाम पर कंपनी पर 74.56 लाख रुपये से अधिक रकम हड़पने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


गोमतीनगर के विनय खंड-1 निवासी शालिनी सिंह के मुताबिक जुलाई-2010 में कंपनी के निदेशकों सुशील अंसल और प्रणव अंसल ने सुशांत गोल्फ सिटी के अंसल एपीआई स्थित सेक्टर-जे में प्लॉट दिलाने का झांसा दिया। अंसल के कहने पर विशालखंड निवासी सुषमा शिवहरे ने प्लॉट शालिनी को नवंबर 2010 में ट्रांसफर कर दिया था। इसके एवज में पीड़िता ने अंसल में 29.67 लाख रुपये जमा किए थे।

सीतापुर रोड योजना स्थित सेक्टर-सी निवासी नीतू मिश्र और उनके पति जय प्रकाश ने 11.54 लाख रुपये देकर मार्च 2011 में प्लॉट बुक कराया था। न प्लाॅट मिला और न ही रुपये वापस हुए। इसके अलावा अलीगंज सेक्टर-जे निवासी बुजुर्ग राजीव गुप्ता के अनुसार 9.90 लाख रुपये देकर फरवरी 2015 में अंसल से मिस्टी होम्स में फ्लैट बुक कराया था। आवंटन के बाद भी कंपनी ने रजिस्ट्री से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन



आशियाना सेक्टर -जे निवासी नलिनी सिंह ने वर्ष 2010 में प्लॉट बुक कर 9.83 लाख रुपये दिए थे। अलीगंज सेक्टर-जे निवासी नरेंद्र चतुर्वेदी ने जून 2011 में प्लॉट बुक कर 6.11 लाख का भुगतान किया था। सुशांत गोल्फ सिटी के तुलसियानी गोल्फ व्यू अपार्टमेंट निवासी वैभव श्रीवास्तव ने जनवरी 2010 में प्लॉट बुक कर 4.94 लाख रुपये दिए थे।

आशियाना के शारदा नगर रजनी खंड निवासी गौतम कुमार वर्मा ने वर्ष 2013 में कंपनी की भरोसा स्कीम में प्लॉट बुक कर 2.55 लाख रुपये दिए थे। कंपनी ने पीड़ितों को प्लाॅट नहीं दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें