बरात में आतिशबाजी की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग, फटा सिलिंडर
लखनऊ। गुडंबा के पहाड़पुर चौराहे पर स्थित खाली प्लॉट में बनी कबाड़ी की झोपड़ी में बरात की आतिशबाजी से शुक्रवार रात करीब 12 बजे आग लग गई।
आग की तपिश के चलते झोपड़ी में रखे सिलिंडर फट गया। धमाके से सो रहे पड़ोसियों की आंख खुल गई। पड़ोसी घर के बाहर आए आग बुझाने में जुट गए, पर आग बेकाबू हो गई।
तभी एफएसओ इंदिरानगर शत्रुघ्न दो गाड़ियों और टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। दमकल ने आधे घंटे में लपटों पर काबू पा लिया।