फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्र से घर में चोरी करवाकर 12.5 लाख ऐंठने वाले सात नाबालिग पकड़े गए

Fri, 11 Apr 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद सामान। स्रोत : पुलिस 
विज्ञापन
लखनऊ। आठवीं के छात्र को धमकाकर घर से 12.5 लाख रुपये चोरी कराकर ऐंठने वाले सात नाबालिग छात्रों को कृष्णानगर पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने सभी को बाल सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस ने रकम से खरीदी गई दो बाइक, एक स्कूटी, दो मोबाइल, 1.49 लाख रुपये और घटना में इस्तेमाल कार बरामद की है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि सर्विलांस व फुटेज से बुधवार को आरोपी छात्रों को पकड़ा गया। छह छात्र पीड़ित के कॉलेज में पढ़ते हैं। एक छात्र अन्य कॉलेज में पढ़ता है। पूछताछ में पता चला कि पीड़ित छात्र ने एक दिन घर से कुछ रुपये चोरी कर साथियोंं संग पार्टी की थी। इसकी जानकारी होने पर अन्य आरोपी साथियों ने छात्र से रुपयों की मांग की। इन्कार पर रुपये चोरी की शिकायत उसके परिजनों से करने की धमकी दी। डर के चलते छात्र ने पहली बार में ढाई लाख रुपये चोरी कर आरोपियों को दिए।
इसके बाद आरोपी छात्रों ने और रुपये मांगे। मना करने पर उसके साथ मारपीट की। डरे-सहमे पीड़ित छात्र ने 10 लाख रुपये घर से चोरी किए। ये रकम लेने आरोपी कार से आए थे। ये रकम छात्र के पिता ने जमीन की रजिस्ट्री के लिए रखी थी। रकम नहीं मिलने पर जब छात्र से परिजनों ने पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई थी। मंगलवार को छात्र के पिता ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें