फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्पोर्ट्स बाइक चुराने वाले गिरोह के सात शातिर पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज पुलिस ने स्पोर्ट्स बाइक और स्कूटी चुराने वाले गिरोह के सात शातिरों को पकड़ा है।
विज्ञापन

इनमें से एक आरोपी किशोर है, जिसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। इनके कब्जे से 20 बाइकें और एक स्कूटी बरामद हुई है। उधर, बीकेटी पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 11 बाइकें बरामद हुई हैं।

इंस्पेक्टर ओपी चौहान के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ठाकुरगंज के अहमदगंज पजावा निवासी जुनैद, जावेद, सज्जाद बाग के अरस, हुसैनाबाद के सलमान, सीतापुर सदरपुर के वंश व राहुल गुप्ता हैं। ये सभी मजदूर हैं। आरोपी बाइक और स्कूटी चुराकर नंबर प्लेट बदल देते थे। फिर खास तौर पर सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई व आसपास के जिले में इनके ग्राहक खोजते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन हजार में स्कूटी, पांच हजार में बेचते थे बाइक
इंस्पेक्टर ने बताया कि किशोर भीड़-भाड़ वाली जगह पर शिकार चुनता था। फिर उसके साथी मौके पर पहुंच जाते थे। आरोपी लॉक तोड़कर वाहन लेकर भाग निकलते थे। इसके बाद तीन हजार रुपये में स्कूटी और बाइक पांच हजार रुपये में बेचते थे। उधर, बीकेटी पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर 11 बाइकें बरामद की हैं। इंस्पेक्टर बीकेटी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सीतापुर के सिधौली निवासी वीरू व महमूदाबाद का जान मोहम्मद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें