फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अयोध्या हाईवे पर हादसे में फैजुल्लागंज के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अयोध्या हाईवे पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में फैजुल्लागंज के गोविंद भारती (19) की मौत हो गई। उनके साथी अजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बाइक पर अयोध्या से लौटते वक्त दोनों बाराबंकी में हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

गोविंद भारती अभिनय की शिक्षा ले रहे थे। परिजनों ने बताया कि रविवार को वह फैजुल्लागंज के ही साथी 22 वर्षीय अजीत के साथ अयोध्या के कार्यक्रम में ऑडिशन देने गए थे। देर रात लौटते वक्त बाराबंकी के सफदरगंज क्षेत्र के दादर गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में साइड से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों जख्मी हो गए।

परिजनों के मुताबिक टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक भाग निकला। राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां गोविंद की मौत हो गई। अजीत की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


गोविंद के पिता संभारी भारती ने बताया कि उनका बेटा चार भाई-बहनों में मंझला था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह एक्टिंग में कॅरिअर बनाने की तैयारी कर रहा था। गोविंद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सफदरगंज थाना प्रभारी अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस आरोपी वाहन चालक के बारे में पता लगा रही है। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।





टक्कर लगी, बाइक से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत

लखनऊ। आलमबाग स्थित आजाद नगर की कुरेशा बीबी (61) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह रविवार शाम बेटे अमान के साथ बाइक से सब्जी खरीदने निकली थीं। इको गार्डन के पास पीछे से अज्ञात वाहन से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठीं कुरेशा बीबी सड़क पर सिर के बल जा गिरीं। उन्हें गंभीर हालत में लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। कुरेशा के पति इश्तियाक रेलवे से रिटायर्ड हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर छानबीन की जाएगी। (माई सिटी रिपोर्टर)



हादसे में घायल पीओपी कारीगर ने दम तोड़ा
लखनऊ। हादसे में घायल बाराबंकी के बड़ा ताल निवासी पीओपी कारीगर सोहन (21) ने दम तोड़ दिया। भाई रोहन ने बताया कि सोहन कुछ समय से पीजीआई की वृंदावन कॉलोनी इलाके में काम कर रहे थे। 29 अगस्त को वह बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में शहीद पथ पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में उन्हें एपेक्स ट्रॉमा-2 में भर्ती कराया गया, जहां रविवार देर रात उनकी मौत हो गई। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें