प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने सभी मंडलायुक्तों और नगर आयुक्तों को स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए जल्द प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा है।
इन शहरों के संबंधित नगर निगम के अधिकारियों से कहा गया है कि शहर को बेहतर बनाने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देश के आधार पर काम शुरू कराने की तैयारियां शुरू करें।
इसमें सबसे पहले प्राथमिकता वाले कामों को कराया जाएगा। पहले चरण में ही शहर का विकास इस तरह से कराया जाए कि शहर स्मार्ट सिटी की तरह दिखाई देने लगे।