नीलम राकेश समेत सात बाल साहित्यकारों का सम्मान
लखनऊ। विनम्र बाल साहित्य संस्थान की ओर से उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निराला सभागार में तीन बाल पुस्तकों के विमोचन के साथ ही लखनऊ की वरिष्ठ साहित्यकार नीलम राकेश समेत सात बाल साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सूर्यकुमार पांडेय और विशिष्ट अतिथि डॉ. सतीश चंद्र भगत, मुख्य वक्ता नागेश पांडेय संजय और अखिलेश श्रीवास्तव चमन को संंस्था ने सम्मानित किया। अतिथियों ने गौरीशंकर वैश्य विनम्र के बाल कहानी संग्रह चिड़ियों की पाठशाला, नमिता वैश्य की बाल कविता संग्रह भोलू जी का मोबाइल और अंजू शर्मा की संगीतमय बाल नाटिका जंगल का दरबार का विमोचन किया। लखनऊ के दयानंद जड़िया अबोध को विनोद चंद्र पांडेय बाल साहित्यकार स्मृति सम्मान, डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा मृदुल को शंकर सुल्तानपुरी बालसाहित्य स्मृति सम्मान, बिहार के दरभंगा निवासी डॉ. सतीश चंद्र भगत को विनायक बाल साहित्यकार स्मृति सम्मान दिया गया। लखनऊ की शीला पांडेय को बाबूलाल शर्मा प्रेम स्मृति सम्मान, नीलम राकेश को डॉ. चक्रधर नलिन स्मृति सम्मान से नवाजा गया।
लखनऊ की शताब्दी गरिमा को प्रेमचंद्र गुप्त ''विशाल'' बाल साहित्यकार स्मृति सम्मान और शाहजहांपुर की सृष्टि पांडेय को डाॅ. स्नेहलता पाठक बाल साहित्यकार स्मृति सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा अनंतर निराला साहित्य परिषद, महमूदाबाद (सीतापुर) के संरक्षक अशोक कुमार पांडेय, अध्यक्ष अवधेश गुप्त नमन, उपाध्यक्ष विनोद कुमार व अन्य पदाधिकारियों की ओर से गौरीशंकर वैश्य विनम्र को उनके दीर्घकालीन साहित्यिक अवदान के लिए परिषद के प्रतिष्ठित निराला साहित्य सम्मान-2026 से नवाजा गया।
नीलम राकेश समेत सात बाल साहित्यकारों का सम्मान
नीलम राकेश समेत सात बाल साहित्यकारों का सम्मान