फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आपका विधायक आपके द्वार में सुनी गईं समस्याएं, किया गया निस्तारण

विज्ञापन
​शिविर में पहुंचे लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपका विधायक आपके द्वार अभियान के तहत डूडा कॉलोनी, चरण भट्ठा रोड पर जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में टीम राजेश्वर ने क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। इस मौके पर 56 वरिष्ठ नागरिकों की आंखों की जांच भी की गई और उन्हें दवा भी दी गई। दो वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड और दो नागरिकों के आय प्रमाणपत्र बनवाए गए। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार मेधावी छात्र-छात्राओं वैभव अवस्थी, खुशबू, अल्शिफा व अरना अग्रवाल को साइकिल, घड़ी और प्रशस्ति पत्र दिया गया। युवाओं को स्पोर्ट्स किट भी वितरित की गईं। जनसुनवाई शिविर में 35 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें से चार का मौके पर ही समाधान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें