मामले में लाठी सिंह के भाई अजय सिंह उर्फ बबलू सिंह ने परासपट्टी के रहने वाले जिला पंचायत सदस्य अतुल सिंह, तिलकधारी सिंह, उदय प्रताप सिंह, भारत भूषण, तिलकराम यादव, महेश, पंकज सिंह, पुष्पेंद्र सिंह व काशीपुर निवासी राजन सिंह समेत चार अन्य के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने आरोपी जिला पंचायत सदस्य समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी अभी भी फरार है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस अधीक्षक आरके नैय्यर ने बताया कि मामले में सात अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गई है। अन्य के लिए छापामारी कराई जा रही है। हत्याकांड में लापरवाही बरतने के मामले में थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज ओमप्रकाश सिंह चौराह को निलंबित कर दिया गया है।