सीएम ने कहा कि 300 से अधिक सेवानिवृत्त आईएएस, आईएफएस, विभिन्न अधिकारियों व अलग-अलग विषय विशेषज्ञों के साथ बैठकर विकसित-आत्मनिर्भर यूपी के कार्यक्रम को बढ़ाने पर मंथन करेंगे। इससे संबंधित कार्यक्रम कॉलेजों, स्कूलों व अन्य संस्थाओं में भी होंगे, जनप्रतिनिधि भी उसका हिस्सा बनेंगे।
पंचायत चुनाव में युवाओं को मिले अधिक मौका : सूर्या
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने योगी को देश के सबसे लोकप्रिय सीएम बताया। कहा, उनकी चर्चा 2 हजार किमी दूर बंगलुरू में भी होती है। उन्होंने आगामी पंचायत चुनावों में युवाओं को अधिक से अधिक मौका दिए जाने की भी अपील की। कहा मोदी केवल भाजपा के नेता ही नहीं, बल्कि देश के पीएम भी हैं। उनका जन्मदिवस त्योहार की तरह मनाना चाहिए।