राजन मित्तल को प्रबंध निदेशक पद से तत्काल कार्यमुक्त किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। मौर्य ने बताया कि फ्लाईओवर हादसे के बाद दिन-प्रतिदिन घट रही घटनाओं तथा निष्पक्ष जांच के मद्देनजर राजन मित्तल को एमडी पद से हटाया गया है।
गौरतलब है कि 15 मई को वाराणसी में हुए हादसे के तुरंत बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मौके पर पहुंचे थे। मौर्य ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए सेतु निर्माण निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक एच.सी. तिवारी, परियोजना प्रबंधक के.आर. सूदन, सहायक अभियंता राजेश सिंह व अवर अभियंता लाल चंद को निलंबित कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की है जो 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी।