फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हुसैनाबाद पीएचसी प्रभारी की सेवाएं समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इलाज के बहाने महिला मरीजों से गलत हरकत करने के आरोपी हुसैनाबाद पीएचसी प्रभारी की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। जिला स्वास्थ्य समिति के नोडल ने उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर को हटाकर वहां दूसरे डॉक्टर की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले की जांच के लिए पुलिस को भी पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि हुसैनाबाद पीएचसी प्रभारी पर महिला मरीजों से इलाज के बहाने गलत हरकत करने का आरोप लगा था। सोशल मीडिया में इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। स्वास्थ्य विभाग के अफसर पहले तो मामले में लीपापोती में जुटे रहे। बाद में डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की टीम ने जांच की। कई महिला मरीजों ने डॉक्टर के खिलाफ बयान दर्ज कराए थे। एनएचएम के तहत कार्यरत पीएचसी प्रभारी की सेवाएं समाप्त करने का अंतिम फैसला डीएम को लेना था। अब जिला स्वास्थ्य समिति के नोडल ने डॉक्टर की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी किया है। जिसके बाद पीएचसी से डॉक्टर को हटा दिया गया है। इसके साथ ही मामले की जांच के लिए पुलिस को भी पत्र भेजा गया है। सीएमओ डॉ. मनोज के मुताबिक, डॉक्टर की सेवाएं समाप्त हो गई हैं।
हुसैनाबाद पीएचसी के प्रभारी का बेटा भी सीएमओ के अधीन एक पीएचसी में कार्यरत था। इसके साथ ही वह कैंसर संस्थान में भी अपनी सेवाएं दे रहा था। दो संस्थानों से वेतन लेने के मामले में गर्दन फंसती देख उसने स्वास्थ्य विभाग से लिया गया वेतन कोषागार में जमा करा दिया था। बाद में दोनों संस्थानों से उसकी सेवाएं समाप्त हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें