अपनी गाड़ियों को पार्किंग में खड़ा करने पर भी आपको भविष्य में सर्विस टैक्स देना पड़ेगा। इससे एलडीए की विभिन्न पार्किंग में शुल्क 14 फीसदी तक बढे़गा।
सर्विस टैक्स विभाग ने एलडीए से उसके सभी पार्किंग ठेकों से होने वाली आय पर सर्विस टैक्स मांगा है। इसके जवाब में एलडीए की ओर से ठेकेदारों को 14 फीसदी सर्विस टैक्स चुकाने का नोटिस भेजा गया है।
वहीं,ठेकेदारों का कहना है कि प्राधिकरण यदि टैक्स माफ नहीं करता हैं तो वे पार्किंग शुल्क में बढ़ोतरी करेंगे। ऐसे स्थिति में प्रति चार घंटे के लिए पार्किंग शुल्क दोपहिया वाहनों का करीब डेढ़ रुपये और चार पहिया वाहनों पर तीन रुपये तक बढ़ जाएगा।