फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीयूईटी में फिर डाउन हुआ सर्वर, छात्रों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) में मंगलवार को फिर सर्वर ने विद्यार्थियों की परीक्षा ली। सुबह की पाली में ही सर्वर बैठ जाने से राजधानी के कई केंद्रों पर विद्यार्थी दो घंटे तक बैठे रहे। इसके बाद उनका धैर्य जवाब दे गया तो उन्होंने व उनके अभिभावकों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाया। इसके बाद उन्हें बस, टैंपो आदि वाहनों से दूसरे केंद्रों पर ले जाया गया और देर शाम तक उनकी परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

मंगलवार को बीए, बीएससी, बीकॉम की परीक्षा राजधानी के विभिन्न केंद्रों पर होनी थी। इसके लिए आजमगढ़, सुल्तानपुर, मऊ आदि जिलों से विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ सोमवार रात को ही पहुंच गए थे। महानगर स्थित कॉस्मो फाउंडेशन व आयुष ऑनलाइन केंद्र गोमती नगर में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। छात्रों ने बताया कि सुबह सात बजे से ही उन्हें सेंटर के अंदर किया गया और नौ बजे से परीक्षा शुरू होनी थी। लेकिन 11 बजे तक वे बैठे रहे। इक्का-दुक्का को छोड़कर किसी का पेपर खुला ही नहीं। जब विद्यार्थी बाहर नहीं निकले तो अभिभावक अंदर गए तो उन्हें जानकारी दी गई। इसके बाद छात्रों व अभिभावकों ने हंगामा शुरू कर दिया।
अभिभावकों ने यह भी आरोप लगाया कि लड़कियों की कान की बालियां तक उतरवा ली गईं। सूचना पर पुलिस पहुंची तो सेंटर संचानलक ने परीक्षा कराने में असमर्थता जताई। इसके बाद सीयूईटी के स्थानीय अधिकारियों से वार्ता कर सौ से अधिक विद्यार्थियों को सरोज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट सुल्तानपुर रोड व जीसीआरजी बीकेटी ले जाया गया। वहां शाम पांच बजे से उनकी परीक्षा दोबारा हुई। जिन विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों में आवेदन कर रखा था। उनकी परीक्षा रात 8-9 बजे तक चली। अभिभावकों ने कहा कि अब इतनी रात में वे वापस नहीं जा सकेंगे और आज फिर उन्हें यहीं रुकना पड़ेगा। अभ्यर्थियों को होने वाली परेशानी की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह हुई थी दिक्कत
आज सुबह सर्वर डाउन था, इसकी वजह से थोड़ी दिक्कत हुई। वाहनों की व्यवस्था कर अभ्यर्थियों को दूसरे केंद्रों पर भेजा गया जहां उनकी परीक्षा कराई गई।
- अवनी कमल, क्षेत्रीय संयोजक, सीयूईटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें