फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला सचिवालय कर्मी से नौकर ने की अभद्रता, दी हत्या की धमकी

Fri, 13 Sep 2024 05:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
- विकास नगर पुलिस ने दो पर दर्ज किया केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। महिला सचिवालय कर्मी से अभद्रता और हत्या की धमकी देने का केस विकास नगर थाने में दर्ज कराया गया है। इसमें महिला के पति ने अपने नौकर व उसके जीजा को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

महिला सचिवालय कर्मी के पति के मुताबिक, उनके घर पर आदर्श शर्मा काम करता था। उनके व पत्नी के कार्यालय जाने के बाद आदर्श घर में अकेले ही रहता था। उसका व्यवहार ठीक नहीं था। कुछ दिन पहले उसे नौकरी से निकाल दिया था। इससे नाराज आरोपी उनकी पत्नी से रास्ते में अभद्रता करने लगा। पीड़ित का आरोप है कि 11 सितंबर की शाम आदर्श ने उन्हें कॉल की। इसे रिसीव करते ही वह और उसका जीजा प्रशांत गाली गलौज करने लगे। विरोध पर उन्हें व उनकी पत्नी को हत्या की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें