फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना क्रमांक वाली कॉपी पर परीक्षा दी तो परीक्षार्थी हेेगा अमान्य

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड : अब बी कॉपियों में भी क्रमांक जरूरी
विज्ञापन

स्कूलों को निभानी होगी जिम्मेदारी, वरना खामियाजा भुगतेंगे विद्यार्थी
यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल सभी छात्रों को दी जाने वाली बी और उसके बाद दी गई सभी कॉपियों में भी क्रमांक होना जरूरी है। जो परीक्षार्थी बिना क्रमांक की बी कॉपी का इस्तेमाल करेगा उसकी परीक्षा को अमान्य करार कर दिया जाएगा। ऐसे छात्रों की कॉपी चेक नहीं की जाएगी और परीक्षा परिणाम भी रोक दिया जाएगा।
गत बोर्ड परीक्षा में काफी संख्या में बी कॉपी उपलब्ध कराई गई थीं, जिसपर क्रमांक अंकित नहीं था। हालांकि ए कॉपी पर क्रमांक अंकित था। कई स्कूलों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी और क्रमांक वाली कॉपियों की डिमांड भी की थी। इसी दौरान कई स्कूलों ने बिना क्रमांक वाली बी कॉपी परीक्षार्थियों को मुहैया करा दी थीं। इस बार बोर्ड ने निर्देश दिया है कि किसी भी परीक्षार्थी को बिना क्रमांक की बी कॉपी नहीं दी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड की तरफ से जो भी निर्देश आए उससे स्कूलों को अवगत करा दिया गया है। बोर्ड परीक्षा से पहले स्कूलों को कॉपियां मुहैया कराई जाएंगी। स्कूलों को उसकी जांच करनी होगी। यदि किसी स्कूल के पास बिना क्रमांक की कॉपी चली भी गई हो तो उसे तुरंत एक आवेदन पत्र के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक के परीक्षा कार्यालय में जमा कराना होगा, ताकि उस कॉपी को बदलवाया जा सके। यदि कोई परीक्षार्थी बिना क्रमांक वाली कॉपी पर परीक्षा देगा तो उसकी जिम्मेदारी परीक्षा केंद्र की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉपियों का बदला रहेगा रंग
इस बार हाईस्कूल और इंटर की ए व बी कॉपी का रंग बदला रहेगा। बोर्ड ने इसका संकेत दे दिया है। बोर्ड की तरफ से जारी निर्देश के अनुसार कॉपियों के अंदर की लाइनिंग का रंग भिन्न होगा। वह इसलिए कि बोर्ड परीक्षा के दौरान कॉपियों की अदला-बदली या फिर बाहर से डुप्लीकेट कॉपी का इस्तेमाल न किया जा सके। गत बोर्ड परीक्षा में बोर्ड को कई जगह से सामूहिक नकल की शिकायतें मिलीं थीं। पश्चिम और पूर्वांचल के परीक्षा केंद्रों पर एसटीएफ ने छापा मारकर सामूहिक नकल पकड़ी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें