फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और कार के लिए बनवाना पड़ेगा अलग-अलग डीएल

Sat, 02 Apr 2016 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
15 अप्रैल से ट्रायल - फोटो : Demo
विज्ञापन
सूबे में अब एक ही ड्राइविंग लाइसेंस से लोग बाइक और कार नहीं चला पाएंगे। यानी बाइक और कार का डीएल अलग-अलग बनवाना पड़ेगा। परिवहन विभाग 15 अप्रैल से नई व्यवस्था का ट्रायल करने जा रहा है।
विज्ञापन


एक महीने बाद इसे स्थायी रूप से लागू कर दिया जाएगा। परिवहन आयुक्त के. रवींद्र नायक ने बताया कि सभी संभागीय परिवहन अधिकारियों  को शुक्रवार को इस बाबत आदेश भेज दिया गया है।

वित्तीय वर्ष 2015-16 में करीब 20 लाख दोपहिया और चार लाखें कारें पंजीकृत हुईं। आंकड़े बताते हैं कि दोपहिया वाहन खरीदने वाले 20 लाख लोगों में से महज एक लाख के पास ही बाइक का ड्राइविंग लाइसेंस है,
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि कार खरीदने वाले चार लाख लोगों में से 18,413 के पास कार चलाने का लाइसेंस है। हालांकि 14 लाख लोग ऐसे हैं जिनके पास कार-बाइक दोनों का डीएल है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें