फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विदेशी युवती के नाम से भेजी दो फ्रेंड रिक्वेस्ट, ऐंठ लिए 68 लाख

Sun, 15 Mar 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डालीगंज निवासी बृजेंद्र कुमार सिंह को साइबर जालसाजों ने विदेशी युवती के नाम पर दो अलग-अलग फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजी। फिर मदद के नाम पर उनसे 68 लाख रुपये ऐंठ लिए। मदेयगंज पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


बृजेंद्र के मुताबिक, अगस्त 2025 में उन्हें डॉरिस विलियम की आईडी से फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। वीडियो और ऑडियो बातचीत के बाद डॉरिस ने भारत आने की इच्छा जताई। 10 सितंबर को उन्हें कॉल आई। बताया गया कि भारत आई डॉरिस के 2.5 लाख ब्रिटिश पाउंड जब्त हो गए हैं। मदद के लिए 60 हजार रुपये मांगे गए, जो उन्होंने 18 सितंबर को दिए। बाद में डॉरिस ने 35 लाख रुपये देने का झांसा दिया और बैंक विवरण लिया। फिर रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड के प्रतीक चिह्न वाले मेसेज में 61 हजार रुपये शुल्क मांगा गया। उन्होंने डॉरिस को बताया कि रॉयल बैंक भारत में 2016 में बंद हो चुकी तो उसके साथी जॉन फिलिप, सरवर खान और जॉय ने उनसे आरबीआई के जरिये रकम देने की बात कही। उन्होंने शुल्क देने से मना किया तो ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी दी।
कुछ दिन बाद बृजेंद्र को फिर से विदेशी युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। उसने उनकी डूबी रकम वापस दिलाने का झांसा दिया। मदद के नाम पर जनवरी 2026 तक उससे 67.40 लाख रुपये और ऐंठ लिए गए। कारोबारी ने मदेयगंज थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि साइबर सेल मामले की जांच कर रही है। पीड़ित के फेसबुक अकाउंट की भी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें