फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कृतियों में सनातन के साथ दिखी संवेदनशीलता

विज्ञापन
सुनील वाजपेयी की चार पुस्तकों का विमोचन
विज्ञापन
लखनऊ। वरिष्ठ साहित्यकार सुनील कुमार वाजपेयी की चार कृतियों का विमोचन शुक्रवार को यूपी प्रेस क्लब में किया गया। इन पुस्तकों में मैं शाश्वत सत्य सनातन हूं, शाश्वत भाव प्रवाह, बीते तीन प्रहर और जो उमड़ा सो बरसा शामिल रहीं । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. सूर्यप्रसाद दीक्षित ने कहा कि सृजन का मुख्य उद्देश्य लोक मंगल के साथ नैतिक व सांस्कृतिक मूल्यों की स्थापना है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पद्मश्री विद्या विंदु सिंह ने कहा कि सनातन का अर्थ है ऐसा धर्म जो अनादि और अनंत है जिसके मूल में सर्व कल्याण की भावना व्याप्त है। हिंदी संस्थान की मुख्य संपादक डॉ. अमिता दुबे, प्रो. हरिशंकर मिश्र, डॉ. मृदुल शर्मा, कृपाशंकर विश्वास, डॉ. गोपाल नारायण श्रीवास्तव संस्था के संरक्षक डॉ. दिनेश चंद्र अवस्थी, उपाध्यक्ष सुशील चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. रश्मिशील, आवारा नवीन और नवीन शुक्ल नवीन मौजूद रहे। अंत में दिवंगत प्रो. कृष्णाजी श्रीवास्तव व अहमदाबाद विमान हादसे में दिवंगत आत्माओं के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें