फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण का मामला, आवास आयुक्त एक महीने में देंगे कार्रवाई की जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चारबाग में तीन साल पहले नाका में हुए होटल अग्निकांड के बाद अवैध निर्माण को लेकर शुरू हुई जांच में एलडीए के 13 इंजीनियर-कर्मचारी दोषी मिले थे।
विज्ञापन

अब इन पर आरोप तय कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जांच अधिकारी आवास आयुक्त दोषी इंजीनियरों का पक्ष सुनकर एक महीने में रिपोर्ट शासन को भजेंगे।
मालूम हो कि चारबाग में तीन साल पहले होटल एसजेएस और विराट होटल में आग लग गई थी। इसमें कई लोगों की जान भी गई थी।
इसके बाद घनी आबादी के बीच होटल का अवैध निर्माण का मामला सामने आया। उसकी जांच हुई तो कार्रवाई दबाने के लिए 13 इंजीनियर व कर्मचारी दोषी पाए गए।
अब इन पर आरोप तय विभागीय कार्रवाई की जानी है। इसे लेकर शासन ने आवास आयुक्त को जांच अधिकारी बनाया है।
जिसको लेकर प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसमें दोषियों का पक्ष सुन एक महीने में कार्यवाही की संस्तुति करते हुए जांच रिपोर्ट भेजने को कहा गया है।
अवैध कॉलोनियां बसाने वाले बिल्डरों पर होगी एफआईआर
शहर में अवैध कॉलोनियां बसाने वाले बिल्डरों के खिलाफ एलडीए अब एफआईआर दर्ज कराएगा। इसे लेकर एक सप्ताह में ऐसी कॉलोनियों की सूची तैयार करने का आदेश एलडीए वीसी ने अफसरों को दिया है। साथ ही मकान-प्लॉट खरीदने वालों को भूमाफिया से बचाने के लिए एलडीए अब अवैध कॉलोनियों की सूची रजिस्ट्री विभाग और रेरा को देगा। अवैध कॉलोनियों की सूची भी रजिस्ट्री विभाग के बोर्ड पर चस्पा की जाएंगी। एलडीए की वेबसाइट पर भी अवैध कॉलोनियों की पूरी सूची अपलोड की जाएगी। अवैध कॉलोनियों को लेकर अब क्षेत्रीय इंजीनियर और सुपरवाइजर की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। शनिवार को एलडीए उपाध्यक्ष अभिषेक प्रकाश ने यह निर्देश अफसरों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की सैटेलाइट इमेज का डाटा जुटाया जाएगा
एलडीए सचिव पवन गंगवार ने बताया कि अब शहर की सैटेलाइट इमेज का डाटा जुटाया जाएगा। हर छह महीने में गूगल सैटेलाइट इमेज लेकर रिकॉर्ड रखा जाएगा। तस्वीरों की मदद से अवैध निर्माण व कॉलोनियों का पूरा कच्चा-चिट्ठा समय रहते ही खुल जाएगा। यह भी तय हो सकेगा कि अवैध निर्माण के दौरान क्षेत्र में कौन अभियंता, सुपरवाइजर व संबंधित कर्मचारी तैनात थे। इससे कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें