मां, पत्नी, बहन और बेटी के रूप में नारी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी
निभाती है।
जीवन के हर क्षेत्र में महिलाएं महत्वपूर्ण स्थानों पर बड़ी
जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक निभा रही हैं तो हमें महिला शक्ति के संदर्भ में
विशेष रूप से बात करने की क्या जरूरत है।
यह कहना है प्रदेश के विज्ञान
एवं तकनीकी मंत्री प्रो. अभिषेक मिश्रा का। वे गुरुवार को एमिटी
विश्वविद्यालय में आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।
एमिटी
विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति सेवानिवृत्त मेजर जनरल के.के. ओहरी ने कहा
कि आज विश्वविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है जब समाज और देश को अपने
योगदानों से समृद्ध करने वाली कई महान विभूतियां यहां मौजूद हैं।
इससे
पूर्व डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की डीन डॉ.
नुजहत हुसैन और पैथोलॉजी विभाग की निदेशिका पद्मश्री डॉ. इंदिरा नाथ ने
सेमिनार का उद्घाटन किया।