फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलेगी जॉब, नोएडा में बनेगी सेमी कंडक्टर फैब यूनिट

Tue, 20 May 2014 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव की आचार संहिता खत्म होते ही सरकार हरकत में आ गई है।
विज्ञापन


शासन ने एक अहम फैसला करते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे ग्रेटर नोएडा में 35 हजार करोड़ रुपये की लागत से ‘सेमी कंडक्टर फैब यूनिट’ की स्थापना का फैसला किया है।

इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग नीति बनाकर इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की स्थापना की जाएगी।
मुख्य सचिव जावेद उस्मानी के सामने सोमवार को इलेक्ट्रानिक मैन्युफैक्चरिंग नीति का प्रेजंटेशन हुआ। उस्मानी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नीति जारी कराने के लिए जल्द सक्षम स्तर से अनुमोदन प्राप्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की स्थापना से प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश होगा और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

यहां अधिकारियों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में एक सेमी कंडक्टर फैब यूनिट की स्थापना के लिए केंद्र सरकार ने अनुमति दे दी है।

सेमीकंडक्टर फैब यूनिट की स्थापना जेपी एसोसिएट, आईबीएम व टॉवर सेमी कंडक्टर लिमिटेड इजरायल द्वारा की जाएगी।
इस यूनिट की स्थापना से लघु, मध्यम एवं वृहद स्तर के उद्योगों की आवश्यकता होगी। इन उद्योगों को इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में स्थापित किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें