फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक में 25 जून से शुरू हो रहीं सम सेमेस्टर की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पॉलीटेक्निक की सम सेमेस्टर, बैक पेपर व ओनली बैक पेपर, वार्षिक पद्धति पाठ्यक्रम और मल्टी प्वाइंट एंट्री एंड क्रेडिट सिस्टम पाठ्यक्रम की परीक्षा 25 जून से शुरू हो रही है। शुक्रवार को कॉलेजों में एडमिट कार्ड वितरित किए गए। परीक्षा के लिए लखनऊ के 23 समेत प्रदेश में 401 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन पर करीब 2,50,000 छात्र परीक्षा देंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है। वहीं, सचल ऑब्जर्वर भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र ऑनलाइन भेजे गए हैं। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्रों को कोड भेजा जाएगा, जिसके माध्यम से वे प्रिंट आउट निकलवाकर छात्रों को बांट सकेंगे।
विज्ञापन

इन्हें कैलकुलेटर की अनुमति नहीं : एप्लाइड मैथमेटिक्स प्रथम, प्रथम ए व प्रथम बी, एप्लाइड मैथमेटिक्स द्वितीय, एप्लाइड मैथमेटिक्स तृतीय, फंडामेंटल ऑफ कंप्यूटर्स एंड प्रोग्रामिंग, कंपोनेंट ऑफ इंफॉर्मेशन टेकभनोलॉजी, एप्लाइड केमेस्ट्री, इनऑर्गेनिक केमिकल टेकभनोलॉजी, ऑर्गेनिक केमिस्ट्री और पॉल्यूशन कंट्रोल एंड इंडस्ट्रियल सेफ्टी। अन्य विषयों में बेसिक कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें