फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लाल-नीली बत्ती बेचने पर पाबंदी

Tue, 31 Dec 2013 12:40 PM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में लाल-नीली बत्ती और हूटर बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन


गाड़ियों के शीशे पर लगने वाली काली फिल्म की बिक्री भी प्रतिबंधित कर दी गई है।

एएसपी पूर्वी राजेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

सीओ हजरतगंज दिनेश यादव ने बताया कि एएसपी पूर्वी की तरफ से लालबाग के सभी मोटर पार्ट्स विक्रेताओं को इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है।

इसमें लाल-नीली बत्ती, हूटर और काली फिल्म की बिक्री तुरंत रोकने को कहा गया है। सीओ ने बताया कि दुकानदारों से कहा गया है कि अधिकार पत्र और आरटीओ का अनुमति पत्र देखने के बाद ही लाल-नीली बत्ती बेचें।

साथ ही इसका पूरा ब्योरा एक रजिस्टर में दर्ज करें। पुलिस समय-समय पर इस रजिस्टर की जांच करेगी।
 
दिखने लगा असर
बिक्री पर प्रतिबंध का असर सोमवार को ही दिखने लगा जब लालबाग बाजार में बत्तियां लेने पहुंचे कुछ लोगों को दुकानदारों ने इस आदेश का हवाला देकर लौटा दिया। दुकानदारों का कहना है कि उचित प्रमाणपत्र लाने के बाद ही बत्ती दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि लालबाग में मोटर पार्ट्स की दुकानों में लाल-नीली बत्ती और काली फल्म धड़ल्ले से बेची जाती थी।

हफ्ते भर से चल रहा अभियान
लाल और नीली बत्ती की आड़ में होने वाले अपराधों पर काबू पाने के लिए बीते एक सप्ताह से राजधानी में जोरदार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कई ऐसे लोगों का चालान हुआ जो अपने वाहनों पर अवैध तरीके से लाल-नीली बत्ती लगा रखे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें