फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईपीएल के बेच रहे थे फर्जी टिकट, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
नूतन कुमार साहू। - फोटो : नूतन कुमार साहू।
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सोशल मीडिया से असली टिकट की फोटो हासिल कर कोरल ड्रा एप्लीकेशन के जरिये आईपीएल के फर्जी टिकट बनाकर बेच रहे चार जालसाजों को सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस व साइबर सेल बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। 50 हजार रुपये का फर्जी टिकट बेचकर छत्तीसगढ़ लौट रहे आरोपियों को धोधनखेड़ा के पास पकड़ा गया।
विज्ञापन

एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी श्रीकांत बोरकर, नूतन कुमार साहू, राजेंद्र चौधरी और विश्वजीत साहू को गिरफ्तार किया गया है। श्रीकांत व राजेंद्र चौधरी कार वॉशिंग व डिजाइनिंग का काम करते हैं। नूतन आर्किटेक्ट और डिजाइनर है, जबकि विश्वजीत टूडी और थ्री डी डिजाइनर है। एडीसीपी ने बताया कि जालौन निवासी प्रदीप सिंह बृहस्पतिवार को आरसीबी व एलएसजी का मैच देखने इकाना पहुंचे थे। उन्होंने चार लोगों से यूपीआई के जरिये एक हजार रुपये में दो टिकट खरीदे थे। गेट पर पहुंचने पर कर्मचारियों ने उन्हें टिकट के फर्जी होने की जानकारी दी। प्रदीप ने थाने पहुंच कर चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।





यूपीआई आईडी के जरिये पहुंची पुलिस

पुलिस ने यूपीआई नंबर के जरिये आरोपियों की लोकेशन पता की और उन्हें धोधनखेड़ा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राजेंद्र ने बताया कि उसे और श्रीकांत को नया ऑफिस खोलने के लिए रुपये की आवश्यकता था। यह बात उन्होंने दोस्त विश्वजीत और नूतन को बताई। विश्वजीत ने बताया कि उसने काफी समय पहले रायपुर में मैच देखने के ब्लैक में टिकट खरीदे थे और सफलतापूर्वक स्टेडियम में दाखिल हो गया था। तभी उसने आईपीएल के फर्जी टिकट बनाकर बेचने की योजना बनाई।
विज्ञापन






चैट जीपीटी और अन्य एप की ली मदद

विश्वजीत ने बताया कि उसने कोरल ड्रा के जरिये टिकट डिजाइन किए। फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ओरिजनल टिकटों की फोटो निकाली और उसे एडिट किया। टिकट के साइज और पेपर क्वालिटी की जानकारी आरोपियों ने चैटजीपीटी से हासिल की।





अरुण जेटली स्टेडियम में भी टिकट बेचने पहुंचे थे आरोपी

एडीसीपी ने बताया ये पहली घटना नहीं है। आरोपी चार मई को कार से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम फर्जी टिकट बेचने पहुंचे थे, लेकिन बारकोड मैच नहीं होने के कारण वे सफल नहीं हो सके थे। इसके बाद अधिक जानकारी जुटाकर टिकटों में सुधार कर वह छह मई को लखनऊ पहुंचे और इकाना स्टेडियम के बाहर टिकट बेचने लगे।





ये हुआ बरामद

चार मोबाइल, एक लैपटॉप, 15 फर्जी आईपीएल टिकट, दो 170-जीएसएम पेपर शीट में छपे हुए 14 फर्जी टिकट, 170-जीएसएम पेपर की 13 प्लेन शीट, दो पेपर कटर, एक कार, एक पासबुक, चार डेबिट कार्ड, दो पैन कार्ड और दो आधार कार्ड आरोपियों के पास से बरामद हुए।

नूतन कुमार साहू।- फोटो : नूतन कुमार साहू।

नूतन कुमार साहू।- फोटो : नूतन कुमार साहू।

नूतन कुमार साहू।- फोटो : नूतन कुमार साहू।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें