रेड ब्रिगेड और ड्रैगन अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के संयुक्त तत्वाधान में सेल्फ डिफेंस क्लास का आयोजन किया गया।
संजय गांधीपुरम स्थित अकादमी परिसर में इंग्लैंड के महिला प्रशिक्षक डेब स्टीवन के साथ जोनाथन और मार्क ने बालिकाओं को छेड़छाड़ से बचाव के गुर सिखाए।
रेड ब्रिगेड की प्रमुख ऊषा विश्वकर्मा और अकादमी के प्रशिक्षक ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि इंग्लैंड की राजधानी लंदन में प्रीमियर सेल्फ डिफेंस से हुए अनुबंध के अनुसार इन प्रशिक्षकों ने लखनऊ आकर बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस की जानकारी दी।
इस प्रशिक्षण के दौरान शहर के दर्जनों युवाओं ने हिस्सा लिया। इनमें कुछ छात्राएं भी शामिल हुईं। उन्होंने तमाम ऐसी तकनीक सीखीं, जिनसे वे सेल्फ डिफेंस में माहिर हो सकती हैं।