गोमती नगर मनोज पांडे चौराहे के पास धंसी सड़क।
- फोटो : गोमती नगर मनोज पांडे चौराहे के पास धंसी सड़क।
लखनऊ। शहर में पिछले एक महीने से जगह-जगह प्रमुख सड़कों को खोदा जा रहा है। कहीं बिजली का तो कहीं इंटरनेट का केबल डालने के लिए सड़कें खोदकर बर्बाद की जा रही हैं। शहर के प्रमुख लोहिया पथ पर को भी जगह-जगह खोद दिया गया है। इसमें सुरक्षा को लेकर भी लापरवाही की जा रही है। इससे इस बेमौसम बारिश के दौरान हादसा भी हो सकता है। जिस तरह सड़कों को खोदा जा रहा है वह बारिश से पहले पूरी तरह बन भी नहीं पाएंगी। ऐसे में सड़कें धंसेंगी भी। लोहिया पथ पर केबल डालने के लिए 10 फीट से अधिक गहरे गड्ढे किए गए हैं। सुरक्षा के लिए इनके चारों ओर मजबूत बैरिकेडिंग भी भी नहीं की गई है।
खानापूर्ति के लिए सिर्फ एक-एक ट्रैफिक बैरिकेड लगा दिया गया है। राणा प्रताप मार्ग को इंटरनेट केबल डालने के लिए खोदा जा रहा है। लोगों का कहना है कि भले ही एनओसी लेकर सड़कें खोदी जा रही हैं, लेकिन सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। मरम्मत भी सही से नहीं की जाती है। अलीगंज में पिछले महीने बिजली का केबल डालने के लिए एक किमी खोदी गई सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। अब यह सड़क बेमौसम बारिश में जगह-जगह धंस रही है। इसी लापरवाही के चलते बृहस्पतिवार को गोमती नगर में मनोज पांडेय चौराहे के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया।
गोमती नगर मनोज पांडे चौराहे के पास धंसी सड़क।- फोटो : गोमती नगर मनोज पांडे चौराहे के पास धंसी सड़क।