फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में शुरू होगी स्वमूल्यांकन स्तन क्लीनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। स्तन कैंसर की पहचान के लिए किंग जाॅर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) नई पहल करने जा रहा है। संस्थान की ओपीडी में हर बृहस्पतिवार को स्वमूल्यांकन स्तन क्लीनिक का संचालन किया जाएगा। इस क्लीनिक के माध्यम से महिलाओं को स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षण पहचानने के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन


संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. सुरेश कुमार ने बताया कि स्तन कैंसर के मामले देश में लगातार बढ़ रहे हैं। स्तन कैंसर के मामले शुरुआती चरण में पता चलने पर आसानी से उसका इलाज संभव है। इसको देखते हुए रेडियोथेरेपी विभाग की पहल पर स्वमूल्यांकन स्तन क्लीनिक की शुरुआत की जा रही है। इस क्लीनिक के लिए नर्स अन्य पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

हर बृहस्पतिवार को ओपीडी के कमरा नंबर 211 में इसका संचालन दोपहर डेढ़ से तीन बजे तक किया जाएगा। शुरुआती चरण में इसमें केजीएमयू स्टाफ को शामिल किया जाएगा। बाकी लोगों के लिए भी यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें