फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 20 के बजाय 22 जनवरी को होगा हज यात्रियों का चयन

Fri, 19 Jan 2018 12:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हज यात्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के हज यात्रियों का चयन 20 जनवरी के बजाय 22 जनवरी को होगा। राज्य हज कमेटी ने इसके लिए होने वाले कुर्रा (लॉटरी) की तिथि मे बदलाव किया है। प्रदेश इस साल 29 हजार 851 हज यात्रियों का चयन होना है।

विज्ञापन


हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस बार प्रदेश को 29 हजार 851 हज यात्रियों का कोटा आवंटित किया है। जो बीते साल के मुकाबले 834 अधिक है। गत वर्ष 29 हजार 17 सीटों का हज कोटा दिया गया था। प्रदेश से इस बार हज जाने के लिए 42,892 लोगों ने आवेदन किया है। इनमें 22 बच्चे हैं।

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने कुर्रा की तिथि 20 जनवरी तय की थी। राज्य हज कमेटी के सचिव विनीत श्रीवास्तव ने बताया कि कुर्रा की तिथि में बदलाव किया गया है। अब हज हाउस मे 22 जनवरी को दोपहर 2 बजे कुर्रा का आयोजन होगा। इसका उद्घाटन अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ व हज मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री मोहसिन रजा और अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख भी मौजूद रहेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें