फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भीड़ देख बाइक-कार के लिए तय किया पेट्रोल-डीजल का कोटा

विज्ञापन
पेट्रोल भरवाने के लिए लगी कतार।
विज्ञापन
लखनऊ। किल्लत की अफवाहों के कारण पिछले दो दिन से पेट्रोल-डीजल की मांग बेतहाशा बढ़ी है। गैस सिलिंडर के बाद अब लोग पेट्रोल पंप लाइन लगाए नजर आ रहे हैं। आपूर्ति की तुलना में मांग ज्यादा होने के कारण पंप संचालकों ने वाहनों के लिए तेल का कोटा तय कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के पंप संचालकों ने बाइक वालों को 200 और कार वालों को अधिकतम 1500 रुपये का ही पेट्रोल-डीजल दिया। पंप संचालकों से जब इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि कंपनी की ओर से ऐसा करने का आदेश है। उधर, जब पेट्रोलियम कंपनी के राज्य स्तरीय अधिकारियों से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया है।
तेल उद्योग के राज्य स्तरीय समन्वयक संजय भंडारी ने बताया कि डीलर अपने विवेक से ऐसा कर रहे होंगे। उनकी मंशा सबको समान रूप से पेट्रोल-डीजल देने की होगी, जिससे कोई अनावश्यक तेल भंडार न करे। उन्होंने बताया कि एक बार पंप पर तेल खत्म होने के बाद टैंकर आने में वक्त लगता है। तेल खत्म होने या पंप बंद करने की स्थिति न बने इसलिए डीलर ऐसा कर रहे होंगे।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप बंद, लोगों को रस्सी से रोका
जानकीपुरम में 60 फीट रोड पर स्थित पेट्रोल पंप शुक्रवार को बंद नजर आया। यहां लोगों को रोकने के लिए रस्सी से बैरिकेडिंग करनी पड़ी। उधर, रिंगरोड इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार देर रात तक लाइन लगी रही। सुबह भी सैकड़ों लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। इंडियन ऑयल के इस पेट्रोल पंप पर भीड़ देख कई लोगों को लौटना पड़ा। जवाहर भवन के पास स्थित पंप पर भी लोगों की भीड़ रही। संचालक ने बताया कि लोग अफवाहों के कारण दहशत में टंकी फुल कराना चाहते हैं। आईटी मेट्रो स्टेशन के पास के पेट्रोल पंप पर बाइकों को 200 तो बड़े वाहनों को 1500 रुपये का पेट्रोल-डीजल दिया गया। मैनेजर विनोद ने बताया कि हमें कंपनी की तरफ से इतने का ही तेल देने के लिए कहा गया है। यही हाल केकेसी के पास स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप का रहा। यहां भी बाइकों को सिर्फ 200 रुपये का पेट्रोल दिया गया। पॉलीटेक्निक चौराहे पर स्थित पंप पर भी काफी भीड़ रही।
निगरानी में लगे रहे अफसर
पॉलीटेक्निक चौराहे के पेट्रोल पंप पर जांच करने पहुंचीं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी श्रद्धा श्रीवास्तव ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की मांग अचानक कई गुना बढ़ गई है जबकि आपूर्ति अपनी क्षमता के अनुसार ही है। जो पंप तीन दिन में खाली होते थे, वह एक ही दिन में खाली हो जा रहे हैं। इस वजह से कुछ पंपों पर टैंकर उस तेजी से नहीं पहुंच पा रहे हैं। जब तक लोग पेट्रोल-डीजल की किल्लत का वहम दिल से नहीं निकालते, स्थिति ऐसे ही असामान्य नजर आएगी।
एक दिन में खाली हो रहे चार-चार टैंकर
कैंट माल एवेन्यू पुल स्थित वीएम सर्विस स्टेशन पंप के मैनेजर अजय पांडेय ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की खपत पहले से तीन गुना बढ़ी है। दो टैंकर खाली होकर सप्लाई लेने गए हैं। लोगों को समझाया जा रहा है लेकिन कोई मान नहीं रहा। सदर स्थित भारत पेट्रोलियम के पंप के कर्मचारियों ने बताया कि सुबह आया 50 हजार लीटर का पेट्रोल टैंकर दोपहर में खाली हो गया लेकिन गाड़ियां बढ़ती जा रही हैं। एक टैंकर आने में तीन घंटे लगते हैं। सबकी गाड़ियां फुल करें तो तीन घंटे में ही 24 हजार लीटर पेट्रोल खत्म हो जाएगा। सामान्य दिनों में एक टैंकर आता था। इस समय एक दिन में चार टैंकर मंगाने पड़ रहे हैं।
इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल नहीं
अशोक मार्ग पर शक्ति भवन के पास इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर दिन में करीब एक बजे पेट्रोल खत्म हो गया। यहां डीजल का टैंकर ही पहुंचा। बताया गया कि अब शनिवार को ही पेट्रोल टैंकर आने की उम्मीद है। उधर, किम सेंटर के पास बने आईओसी के पेट्रोल पंप पर दोपहर में तेल खत्म हो गया। बताया गया कि 15 हजार लीटर की क्षमता है। तीन से चार घंटे बाद ही टैंकर आने पर वितरण शुरू होगा।

पेट्रोल भरवाने के लिए लगी कतार।

पेट्रोल भरवाने के लिए लगी कतार।

पेट्रोल भरवाने के लिए लगी कतार।

पेट्रोल भरवाने के लिए लगी कतार।

पेट्रोल भरवाने के लिए लगी कतार।

पेट्रोल भरवाने के लिए लगी कतार।

पेट्रोल भरवाने के लिए लगी कतार।

पेट्रोल भरवाने के लिए लगी कतार।

पेट्रोल भरवाने के लिए लगी कतार।

पेट्रोल भरवाने के लिए लगी कतार।

पेट्रोल भरवाने के लिए लगी कतार।

पेट्रोल भरवाने के लिए लगी कतार।

पेट्रोल भरवाने के लिए लगी कतार।

पेट्रोल भरवाने के लिए लगी कतार।

पेट्रोल भरवाने के लिए लगी कतार।

पेट्रोल भरवाने के लिए लगी कतार।

पेट्रोल भरवाने के लिए लगी कतार।

पेट्रोल भरवाने के लिए लगी कतार।

पेट्रोल भरवाने के लिए लगी कतार।

पेट्रोल भरवाने के लिए लगी कतार।

पेट्रोल भरवाने के लिए लगी कतार।

पेट्रोल भरवाने के लिए लगी कतार।

पेट्रोल भरवाने के लिए लगी कतार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें