मलिहाबाद में राजकीय बीज भंडार पर किसानों को बांटे गए बीज किट।
मलिहाबाद। राजकीय बीज भंडार पर सोमवार को रबी-2025 सीजन के अंतर्गत ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित व ऑनलाइन बुकिंग करने वाले 80 किसानों को चना, मटर, मसूर व सरसों के निशुल्क बीज दिए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक जयदेवी कौशल ने किसानों को बीज किट वितरित करते हुए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी तेग बहादुर सिंह ने रबी सीजन के लिए बीज, उर्वरक एवं कृषि निवेश सामग्री की उपलब्धता के बारे में बताया। उनका कहना था कि किसानों के लिए समुचित मात्रा में उर्वरक की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। इस मौके पर कृषि सहायक अधिकारी मानवेंद्र सिंह सहित क्षेत्रीय कृषि कर्मी एवं किसान उपस्थित रहे।