फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीज कंपनी के एजीएम की कार पर हमला, लूट के प्रयास का आरोप

Thu, 28 Aug 2025 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हमले में टूटा कार का शीशा।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर में मझिगवां गांव के पास मंगलवार रात बीज कंपनी के एजीएम गोमतीनगर विस्तार स्थित सेक्टर-4 के गंगा अपार्टमेंट निवासी देवेंद्र सिंह राजपूत की कार पर अज्ञात लोगों ने पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में उनकी कार का शीशा टूट गया। उन्होंने लूट के प्रयास का आरोप लगाते हुए बिजनौर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


देवेंद्र सिंह राजपूत के मुताबिक मंगलवार रात करीब आठ बजे वह रोज की तरह कार से ऑफिस से घर लौट रहे थे। ऑफिस से कुछ दूरी पर बदमाशों ने कार पर पत्थरों से हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें लूटने का प्रयास भी किया। इंस्पेक्टर शिव शंकर महादेवन का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि देवेंद्र सिंह की कार पर किसी ने पत्थर फेंक दिया था, जिससे शीशा टूट गया। लूट के प्रयास की बात गलत है। पीड़ित को थाने बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें