फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: काल के पंजों से बचे तो सुनाई खौफनाक कहानी

Thu, 15 Jan 2015 03:07 PM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद के दतली गांव में बनी जहरीली शराब से छह और मौतें होने के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 45 पहुंच गया। इनमें से मलिहाबाद के चार और उन्नाव के दो युवक शामिल हैं। अस्पतालों में 90 लोग अब भी उपचार करा रहे हैं। वहीं ट्रॉमा सेंटर में भर्ती 20 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


जहरीली शराब का असर कम नहीं हो रहा। ट्रॉमा सेंटर में आठ लोग वेंटिलेटर पर रखे गए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि वेंटिलेटर से मरीजों के हटने का सिलसिला थम नहीं रहा। आठ मरीज डिजास्टर वार्ड में हैं। किसी मरीज के हटते ही डिजास्टर वार्ड में भर्ती मरीज को यहां शिफ्ट कर दिया जाता है।

वहीं, डीएम राजशेखर और सीएमओ ने केजीएमयू पहुंचकर मरीजों के उपचार का निरीक्षण किया। डॉक्टरों को सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एएसपी ग्रामीण हबीबुल हसन ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद आठ शव मलिहाबाद लाए गए जिनका अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
विज्ञापन


उधर, सांसद मोहनलालगंज कौशल किशोर ने पीड़ित परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था की। पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने शवों का अंतिम संस्कार कराने के साथ ही प्रभावित परिवारों को 20 किलो चावल, 20 किलो आटा, ढाई किलो दाल और नमक के पैकेट वितरित किए।

चिकित्सा व्यवस्था से सांसद असंतुष्ट

जहरीली शराब कांड से प्रभावितों की चिकित्सा व्यवस्था पर मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद कौशल किशोर ने असंतोष जताया है।

बुधवार दोपहर मलिहाबाद पहुंचे सांसद ने डॉक्टरों से फोन पर संपर्क कर बीमारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए। सांसद का कहना है कि अस्पतालों में बीमारों का सही ढंग से उपचार न होने से भी मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है।

इनकी हुई मौत
मोहनलालगंज के खड़ता गांव के सुरजनलाल का बेटा बाबू (18), सुरई का बेटा दीनदयाल (30), रामपुर बस्ती का प्रताप सिंह (44), अटौरा के शिवबालक (70) और हसनगंज उन्नाव के ताला सराय निवसी राजकुमार (30)की मौत बुधवार को हुई। वहीं उन्नाव के ही औरास करौंदी का छोटा (35) की मौत सोमवार को ही हो गई थी।

उन्नाव कार्यालय के अनुसार छोटा अपनी बहन रेशमा से मिलने मलिहाबाद के दतली गांव गया था जहां उसने शराब पी। सोमवार को लौटते वक्त ही खड़उवा के मजरा बाका में वह गिरकर मर गया।

प्रधान हेमनाथ व परिवारीजन औरास पुलिस के पास पहुंचे लेकिन थाना प्रभारी ने मलिहाबाद का मामला बताकर टरका दिया। इसके बाद परिवारीजनों ने शव का क्रियाकर्म कर दिया।
विज्ञापन

यहां देखें, वीडियो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें