फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस व दीपावली पर कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील जिलों में केंद्रीय अर्धसैनिक बल होंगे तैनात

Wed, 11 Nov 2020 10:51 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमित कुमार
विज्ञापन

धनतेरस और दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। संवेदनशील जिलों में केंद्रीय अर्धसैनिक बल की तैनाती की जा रही है। इसके लिए डीजीपी मुख्यालय से पांच कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स और 29 कंपनी पीएसी जिलों को आवंटित की गई है।

विज्ञापन


डीजीपी मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संवेदनशील जिलों में लखनऊ के अलावा अयोध्या, मेरठ और वाराणसी हैं। यहां पीएसी के साथ-साथ आरएएफ भी दी गई है। अयोध्या में बड़े कार्यक्रम को देखते हुए अलग से बंदोबस्त किए गए हैं। वहां पहले से अर्धसैनिक बल हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस बल, यातायात पुलिस, एसडीआरएफ और एटीएस की स्पॉट को भी लगाया गया है।



सर्राफा बाजारों में विशेष सतर्कता के निर्देश
प्रदेश भर में सर्राफा बाजारों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। धनतेरस पर लूट और टप्पेबाजी की संभावना को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा गया है। इसके अलावा यूपी 112 की गाड़ियों को भी पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें