अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कालाबाजारी रोकने और किसी तरह की कानून व्यवस्था की समस्या पैदा होने से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश भर के ऑक्सीजन प्लांटों और ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली एजेंसियों की सुरक्षा बढ़ाए जाने के निर्देश दिए है। अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कालाबाजारी को रोकने और किसी तरह की कानून व्यवस्था की समस्या पैदा होने से रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा है कि जिन जिलों में ऑक्सीजन प्लांट हैं या ऑक्सीजन वितरण के लिए कार्यरत कंपनियां हैं वहां पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाने और यूपी-112 के वाहनों की पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं।