फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफआई की गतिविधियों को देखते हुए बढ़ाई गई विधान भवन की सुरक्षा, एटीएस व एसटीएफ...

Wed, 17 Feb 2021 07:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एटीएस कमांडो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विधान भवन में बजट सत्र बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। राजधानी सहित प्रदेश में बढ़ रही पीएफआई की गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा के  खास इंतजाम किये गये हैं। सुरक्षा में एटीएस के विशेष दस्ते के साथ पुलिस, पीएसी और एलआईयू के करीब 700 कर्मी तैनात किये जाएंगे। इन पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने के लिए पुलिस लाइन में बैठक कर निर्देश दिये गये हैं।
विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था नवीन अरोरा के मुताबिक विधान सभा के बजट सत्र 18 फरवरी से 10 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सुरक्षा को लेकर बुधवार को पुलिस लाइन में अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक की गई। जिसमें सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर मंथन किया गया। जेसीपी कानून व्यवस्था के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था दो जोन व सात सेक्टर में बांट कर किया जाएगा। इस दौरान गोपनीय जानकारी जुटाने केलिए एलआईयू के 150 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी तैनात किये गये हैं। वहीं पुलिस, पीएसी, अग्निशमन दस्ता, वायरलेस के जवानों को तैनात किया गया है। करीब 700 पुलिसकर्मी को ड्यूटी पर लगाया गया है। मुख्य गेट से लेकर बाहर तक की सुरक्षा व्यवस्था पुलिस के हाथ रहेगी। सभी का पास बिना जांचे अंदर जाने नहीं दिया जाएगा। सत्र के दौरान वहीं लोग प्रवेश पा सकेंगे जो पास धारक हों। चाहे वह नेता हों या मीडियाकर्मी। लगातार सघन चेकिंग का अभियान भी चलाया जा रहा है।

एटीएस व एसटीएफ की विशेष टीम लगेगी
जेसीपी के मुताबिक पीएफआई की बढ़ रही गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। इसके ब्लूप्रिंट तैयार कर लिये गये हैं। मंगलवार को पीएफआई के दो कमांडर को एसटीएफ ने गुडंबा इलाके से दबोचा है। उनके पास से जो जानकारी मिली है। उसके मुताबिक कई बड़े नेताओं की लिस्ट बना रखी थी। जिन पर वह हमला करने वाले थे। पुलिस इसे देखते हुए विधान सभा सत्र के दौरान एटीएस और एसटीएफ की विशेष टीम को भी सुरक्षा में लगाया गया है। जो संदिग्धों पर नजर रखेगी। वहीं राजधानी केसभी होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट, ढाबा पर विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति पुलिस की नजर से न बच सके। वहीं प्रदर्शनकारियों से निपटने केलिए भी विशेष इंतजाम किया गया है। चाहे वह राजनैतिक, कर्मचारी या नौकरी के लिए अभ्यर्थी हों। किसी भी दशा में विधान भवन केसामने प्रदर्शन करने नहीं दिया जाएगा। वह निर्धारित स्थान ईको गार्डेन पर ही प्रदर्शन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें