फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वाहन की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Wed, 17 Jun 2026 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
घनश्याम यादव की फाइल फोटो।
विज्ञापन
मलिहाबाद। ड्यूटी से घर लौट रहे सिक्योरिटी गार्ड घनश्याम यादव (50) की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। उन्होंने हेलमेट पहना रखा था, जो टक्कर की तीव्रता के कारण टूट गया।
विज्ञापन

मलिहाबाद के दाऊदपुर निवासी घनश्याम निजी कंपनी में कार्यरत थे। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे रामनगर के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरे। परिजनों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद वह करीब 20 मिनट तक सड़क किनारे घायल पड़े रहे। बाद में उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी सुनीता देवी, दो बेटे और एक बेटी हैं। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें